सीएम ने स्व सहायता समूहों के लिए 10 करोड़ की धनराशि का किया वितरण

सीएम ने स्व सहायता समूहों के लिए 10 करोड़ की धनराशि का किया वितरण

दमोह, गणेश अग्रवाल। जिले के हटा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले देवमोगरा गांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पर मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। इसके साथ ही ₹10 करोड़ की राशि भी दमोह जिले के स्व सहायता समूहों के लिए जारी की गई। आयोजन के दौरान स्थानीय विधायक के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए दमोह जिले में ₹10 करोड़ की राशि जारी की है। मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऑनलाइन सभी से चर्चा करते हुए यह राशि दमोह जिले के लिए जारी की। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में करीब 150 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। दमोह जिले की हटा विधानसभा के अंतर्गत देव डोंगरा गांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पर स्थानीय विधायक के साथ कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य विभागों के लोगों ने पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं स्व सहायता समूह की महिलाओं को आमंत्रित कर मुख्यमंत्री से ऑनलाइन बात कराई गई। इस दौरान स्व सहायता समूह के यह लोग उत्साहित नजर आए। वहीं मुख्यमंत्री ने भी स्व सहायता समूह के माध्यम से होने वाले कार्यो की जानकारी ली।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews