दमोह उपद्रव मामले में सीएम मोहन सख्त, कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश

janch

Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां शनिवार की रात पुलिस कोतवाली में वर्ग विशेष द्वारा किए गए हंगामे और आपत्तिजनक नारेबाजी की घटना के खिलाफ प्रदेश सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं सीएम सख्ती के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है।

एक महीने के अंदर जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश

दमोह जिले के दमयंती नगर तहसील में 3 फरवरी को कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की गई थी। साथ ही कानून और शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास भी किया गया। वहीं इस मामले में कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट मयंक अग्रवाल ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश में दमोह एडीएम मीना मसराम को जांच अधिकारी नियुक्ति किया गया है। आदेश के आधार पर महीने भर के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। वहीं इस जांच के लिए कुछ बिंदुओं का भी खुलासा किया गया है जिसके आधार पर जांच की जाएगी।

Damoh

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews