पूर्व मंत्री जयंत मलैया के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे सीएम शिवराज, वीडी शर्मा भी थे मौजूद

CM Shivraj Singh Chouhan in Damoh

दमोह, गणेश अग्रवाल। मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) अल्प प्रवास (Short stay) पर दमोह (Damoh) पहुंचे, जहां पर वो पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया (Former Finance Minister Jayant Malaiya) के घर और अन्य दो भाजपा पदाधिकारियों (BJP officials) के घर शोक संवेदना (Condolences) व्यक्त करने के लिए पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP State President VD Sharma) भी मौजूद रहे।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के घर उनके पिता के निधन (Demise) के बाद शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए पहुंचे। जहां पर करीब 1 घंटे तक उन्होंने मलैया परिवार के साथ बैठकर चर्चा है की। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (Bhartiye Janta Party) के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी अपनी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान अनेक विषयों पर सीएम और पूर्व वित्त मंत्री के परिवार के बीच चर्चाएं चलती रही। करीब 1 घंटे तक शिवराज सिंह चौहान पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के घर बैठे रहे। वहीं पूर्व वित्त मंत्री के निवास पर ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक-एक करके मुलाकात भी की। वही इसके बाद पूर्व जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव एवं विद्यासागर पांडे के निवास पर भी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने निजी कार्यक्रम के लिए आना बताया। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने दौरे को निजी दौरा बताते हुए शामिल हुए और फिर भोपाल के लिए रवाना हो गए।

CM Shivraj Singh Chouhan in Damoh

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews