
Damoh News : दमोह जिले के नवागत कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही, वहां मौजूद अधिकारी कर्मचारियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। वहीं, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए, जिससे जल्द ही सुधार लाया जाए।

बता दें कि कलेक्टर द्वारा जिले भर में विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज वो जिला अस्पताल पहुंचकर वहां पर सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश नामदेव के साथ पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां का जायजा लेते वक्त सभी अधिकारी वहां मौजूद रहे।
[dgv_vimeo_video id=”817894145″]
[dgv_vimeo_video id=”817894276″]
[dgv_vimeo_video id=”817894630″]
कलेक्टर ने की मीडिया से बातचीत
यहां की आवश्यकता के अनुरूप कार्य करने की बात भी कही। वहीं अस्पताल की व्यवस्थाओं से वो संतुष्ट हैं। साथ ही, उन्होंने जिला अस्पताल के लिए आवश्यक सभी संसाधनों की उपलब्धता की बात भी कही- मयंक अग्रवाल, कलेक्टर, दमोह
[dgv_vimeo_video id=”817893688″]
[dgv_vimeo_video id=”817894789″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

