SDM, तहसीलदार और कर्मचारी गायब, जनता परेशान, कलेक्टर के औचक निरीक्षण में खुलासा, कारण बताओ नोटिस जारी

शिकायतों के बाद कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दमोह के एसडीएम आफिस, दो तहसीलों दमोह और दमयंतीनगर तहसील के साथ जनपद पंचायत ऑफिस में सरप्राइज विजिट की, जहाँ उन्हें कई अफसर और कर्मचारी अनुपस्थित मिले जिन्होंने उन्होएँ नोटिस जारी किये हैं।
Damoh Collector's surprise inspection

Damoh Collector’s surprise inspection

आम लोगों को सरकारी दफ्तरों में आने के बाद अपने काम में कोई दिक्कत न हो इस बात पर सूबे की सरकार खास ध्यान दे रही है और अफसरों को खुद मुख्यमंत्री ने निर्देश भी दिए है लेकिन कई जगहों पर सीएम के निर्देश और आला अधिकारियों के आदेश बौने साबित हो रहे है। इसका ताजा उदाहरण दमोह कलेक्टर के अन्चक निरीक्षण में सामने आया।

सूबे के दमोह जिले में कुछ ऐसा ही चला रहा है जहां ब्लाक हेडक्वार्टर से लेकर डिस्ट्रिक हेडक्वार्टर तक सरकारी मुलाजिम मनमानी कर रहे हैं, जिले के कलेक्टर जहां भी औचक निरीक्षण कर रहे है वहां अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित मिल रह हैं। जिला मुख्यालय पर तो हद हो गई जब आफिस टाइम में एसडीएम आफिस, तहसीलदारों के दफ्तरों में ना तो साहब मिले न उनके कर्मचारी, अलबत्ता कार्यालय परिसर में सुबह से आए लोग भीषण गर्मी में जरूर पसीना बहाते नजर आए।

दफ्तरों में नहीं मिले एसडीएम, तहसीलदार, कर्मचारी  

दरअसल शिकायतों के बाद कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दमोह के एसडीएम आफिस दो तहसीलों दमोह और दमयंतीनगर तहसील के साथ जनपद पंचायत ऑफिस में सरप्राइज विजिट की। ऑफिस टाइम शुरू होने के घंटों बाद तक जिम्मेदार एसडीएम, तहसीलदार नदारद थे तो कमरों में कर्मचारी भी नहीं थे। कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों के फील्ड विजिट के बारे में मालूम किया तो वो फील्ड विजिट पर भी नहीं थे, डीएम प्रताप नारायण यादव ने मौके की हकीकत को कैमरे में कैद कराया और फिर जनपद आफिस का निरीक्षण किया तो यहां भी हालात ऐसे ही थे।

24 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी 

कलेक्टर ने तमाम पहलुओं को देखकर एसडीएम, दो तहसीलदारों सहित 24 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए है और उनसे 3 दिन में जवाब मांगा है वहीं इन लोगों का वेतन काटने के निर्देश भी दिए गए है। जिले में लंबे समय बाद किसी कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदार लेवल के अफसरों को ऐसे नोटिस दिए हैं  जिसके बाद से जिले में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा है कि जनता के लिए कहीं भी किसी भी तरह की कोई दिक्कत हुई हो मामला गड़बड़ हो जायेगा और सख्त कार्यवाही होगी जिसके लिए अफसर और मुलाजिम सभी तैयार रहें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews