कम्प्यूटर बाबा ने सिंधिया को लेकर दिया बड़ा बयान, लक्ष्मण-शिवराज को घेरा

COMPUTER BABA

दमोह।गणेश अग्रवाल।
एमपी में मची सियासी हलचल के बीच नदी न्यास के अध्यक्ष कमंप्यूटर बाबा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। कंप्यूटर बाबा का कहना है कि सीएम कमलनाथ, सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत तीनों सरकार चला रहे हैं। किसी के बीच मतभेद नही है।वही बाबा ने दावा करते हुए कहा कि 5 साल सरकार चलने के बाद फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। तीनों फिर सरकार चलाएंगे ।

वही सिंधिया को पीसीसी चीफ बनाए जाने को लेकर कहा कि सिंधिया को क्या देनी है जिम्मेदारी प्रदेश का अध्यक्ष कौन बनेगा यह संगठन का मामला है।कौन किस लायक है इसका फैसला सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेना है, एमपी में किसको कहां भेजना है इसका फेसला कमलनाथ जी करते है। इसमें साधु-संत हस्तक्षेप नही करते।

खास बात ये है कि अबतक बीजेपी आरोप लगाती आ रही थी कि मध्यप्रदेश में तीन मुख्यमंत्री है, कमलनाथ के अलावा दिग्विजय सिंधिया भी सरकार चला रहे है। बाबा ने यह बयान ‘तीनों मिलकर सरकार चला रहे’ देकर एक बार फिर बीजेपी को कांग्रेस और सरकार पर बोलने का मौका दे दिया है।

दरअसल, कमलनाथ सरकार में नदियों के संरक्षण में मुख्य भूमिका का निर्वहन करने वाले कंप्यूटर बाबा अवैध उत्खनन को लेकर अधिकारियों से बैठक दमोह पहुंचे थे जहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने यह बात कही। सर्किट हाउस पर जहां कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया तो वहीं अधिकारियों को कंप्यूटर बाबा ने विभिन्न निर्देश भी दिए

लक्ष्मण को फिर घेरा
दमोह पहुंचे कंप्यूटर बाबा ने कहा कि वह नदियों के संरक्षण के लिए लगातार पूरे प्रदेश भर में भ्रमण कर रहे हैं और नदियों को साफ स्वच्छ करना तथा उन्हें बचाना प्रमुख काम है।चाचौड़ा विधायक दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के द्वारा लगातार कंप्यूटर बाबा पर हमला किए जाने के मामले में उनका कहना था कि लक्ष्मण सिंह को कंप्यूटर बाबा के बारे में दिग्विजय सिंह से पूछना चाहिए। वे उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। दरअसल लक्ष्मण सिंह ने बाबा को फर्जी बाबा करार दिया था, साथ ही कहा था कि नदियों के संरक्षण में वैज्ञानिकों की आवश्यकता है ना कि बाबाओं की। वही चाचौड़ा विधायक ने कंप्यूटर बाबा पर यह भी आरोप लगाया था कि वे जहां भी जा रहे हैं वहां अवैध वसूली कर रहे हैं. इन बयानों के सवालों के जवाब में बाबा ने सवालों को टालते हुए दिग्विजय सिंह से कंप्यूटर बाबा के बारे में पूछे जाने की बात कही।

शिवराज पर लगाए गंभीर आरोप
इस दौरान कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सहित उनके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए । बाबा ने कहा नदियों को शिवराज सरकार में बहुत नुकसान पहुंचाया गया है । बुधनी में अवैध खनन होने से नदिया नष्ट हो गई है ,अब सुधार हुआ है।वही बाबा ने माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि रेत माफिया खबरदार जो अवैध खनन किया। मेरे होते हुए अवैध रेत नहीं चलेगी, अवैध उत्खनन नहीं चलेगा यह शिवराज नहीं कमलनाथ की सरकार है। बाबा ने कहा कमलनाथ सरकार में आकस्मिक निरीक्षण से गुंडाराज खत्म हो रहा है। भू माफिया परेशान हो रहे हैं । कमलनाथ सरकार में विकास के काम हो रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews