
दमोह, आशीष कुमार जैन। कांग्रेस विधायक अजय टंडन द्वारा पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर अपने कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यालय में उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले निवास करने वाले गरीब तबके के लोगों को सहायता राशि के चेक का वितरण किया।
Damoh : अपनी समस्याओं को लेकर कांग्रेस विधायक से मिला आदिवासी समुदाय, सौंपा ज्ञापन
दरअसल अजय टंडन के द्वारा चुनावी घोषणा पत्र के समय यह घोषणा की गई थी कि उनको विधायक का जो वेतन मिलेगा, वह वेतन वे गरीबों में दान करेंगे। उन्होंने इसकी शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन से शुरुआत की है। उनका कहना विधायक निधि को भी वे इसी तरह से गरीबों में वितरित करेंगे। जो जरूरतमंद है उसी के लिए उनका वेतन और विधायक निधि हमेशा समर्पित रहेगी। जिससे उन्हें संबल मिल सके और वे ऐसे जरूरतमंदों का सहयोग कर सकें।
[dgv_vimeo_video id=”589967132″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

