कांग्रेस विधायक राहुल सिंह ने थामी झाडू ,लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

कांग्रेस विधायक राहुल सिंह ने थामी झाडू ,लोगों को  दिया स्वच्छता का संदेश

दमोह।गणेश अग्रवाल।

क्षेत्र के विधायक राहुल सिंह बीते 1 सप्ताह से बांदकपुर मेले की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने लगे हुए थे। वही महाशिवरात्रि का पर्व मंदिर प्रशासन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के सहयोग से साआनंद संपन्न हो गया। लाखों लोगों की भीड़ होने के बावजूद मंदिर में दर्शन करने वालों के लिए आने वाले हर एक भक्त को भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने मिला। तो रुकने ठहरने सहित अन्य अवस्थाएं भी भक्तों को चाक-चौबंद नजर आई। पर्व के समापन के साथ मेले का समापन भी हुआ।

आज सुबह से ही बांदकपुर की सड़कों पर एक अलग नजारा देखने को मिला। जब विधायक राहुल सिंह अपने साथियों के साथ हाथों में झाड़ू थाम कर बांदकपुर मंदिर के आसपास के क्षेत्रों को साफ करते नजर आए। मालूम हो कि भगवान जागेश्वर नाथ का दर्शन करने के लिए आए लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के चलते जो भी कचरा फैला उसे विधायक राहुल सिंह ने स्वयं श्रमदान करते हुए उठाया, तो उनके साथ कांग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने भी इसमें सहयोग दिया। हाथों में झाड़ू थाम कर विधायक लोगों को स्वच्छता का संदेश देते नजर आए। साथ ही बांदकपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम करते रहे।

विधायक राहुल सिंह ने बताया कि इस बार मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से मेले को व्यवस्थित करने के लिए पूरी तरह से सहयोग दिया गया, और मेले के आयोजन के साथ बांदकपुर आने वाले हर एक भक्त की सुख सुविधा का भी ध्यान रखा गया. वहीं लाखों भक्तों के आगमन से कचरा होना स्वाभाविक है। ऐसे में उन्होंने अपने साथियों के साथ कचरा एकत्रित कर एक बार फिर बांदकपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प को पूरा किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews