भोलेनाथ की शरण में कांग्रेस विधायक, 151  किमी कावड़ यात्रा पूरी कर किया जल अर्पण

भोलेनाथ की शरण में कांग्रेस विधायक, 151  किमी कावड़ यात्रा पूरी कर किया जल अर्पण

दमोह। गणेश अग्रवाल।

ध्यप्रदेश में इन दिनों कांग्रेस नेता विधायकों से लेकर सीएम कमलनाथ तक पूरे भक्ति रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ जहाँ सीएम कमलनाथ का भक्ति रंग दिख रहा है, तो उनके विधायक भी भक्ति में लीन हैं। दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह ने बसंत पंचमी के मौके पर प्रसिद्द तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर धाम में भगवान् भोलेनाथ को नर्मदा जल अर्पित किया।

दरअसल विधायक पिछले एक हफ्ते से एक सौ इक्यावन किलोमीटर की कावड़ यात्रा पर थे और नर्मदा का जल कावड़ में भरकर पदयात्रा करते हुए बांदकपुर पहुंचे है। पूजन अर्चन के बाद विधायक राहुल सिंह ने विशाल भंडारे में खुद लोगों को प्रसाद  परोसा और फिर मीडिया से बात करते हुए कहा की उनका संकल्प लगातार पूरा हो रहा है और इस बार को अपर सनसमूह उनके साथ चला उससे लग रहा है की अब नर्मदा की कृपा दमोह जिले पर बरस रही है। विधायक की इस पदयात्रा के समापन पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने इस सद्कार्य के लिए उन्हें साधुवाद दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews