दमोह में कॉंग्रेस सेवा दल ने किया प्रदर्शन, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कॉंग्रेसी नेताओं ने जताया विरोध

दमोह में कॉंग्रेस सेवा दल ने किया प्रदर्शन, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कॉंग्रेसी नेताओं ने जताया विरोध

Damoh News: पूरे प्रदेश के साथ दमोह में भी कांग्रेस और राहुल गांधी के मामले में आक्रामक हो गई है। कांग्रेस सेवा दल के बैनर तले पूरे प्रदेश में जहां आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई, तो दमोह जिला मुख्यालय पर भी कांग्रेस सेवा दल के द्वारा घंटा घर पर धरना प्रदर्शन किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”811615471″]

इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतन चंद जैन और अन्य कॉंग्रेसी पदाधिकारियों द्वारा देर तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। साथ ही वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास भी निकाली गई। रतन चंद जैन ने कहा कि, “अब तक जिन लोगों की सदस्यता रद्द की गई है, वे सभी क्रिमिनल केस से जुड़े हुए थे।” वहीं अजय टंडन ने वर्तमान केंद्र सरकार के इस फ़ैसलें को तानाशाही बताया।

[dgv_vimeo_video id=”811615101″]

[dgv_vimeo_video id=”811615305″]

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन आंदोलन जारी है। ऐसे में दमोह जिला मुख्यालय पर भी जोरदार प्रदर्शन किया गया। इतना ही नहीं कांग्रेस नेताओं का यह भी कहना है कि, “जब तक राहुल गांधी की सदस्यता बहाल नहीं की जाती तब तक सड़कों पर उतरकर आंदोलन करते रहेंगे।”
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews