किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, हाथों में फसल लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट,

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, हाथों में फसल लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट,

दमोह, गणेश अग्रवाल।जिले में पहले बारिश के ना होने और उसके बाद तेज बारिश होने के कारण किसानों की फसलें प्रभावित हुई है। यही कारण है कि किसानों को अब नुकसानी उठानी पड़ रही है। पहले जहां बारिश के ना होने से फसलें खराब हुई तो वहीं अब तेज बारिश के कारण फसलें खराब हो गई है और इसको लेकर अब विपक्षी दल कांग्रेस मोर्चाबंदी कर के मुआवजे की मांग कर रहा है।

दरअसल, जिला कांग्रेस कमेटी के साथ किसान कांग्रेस के द्वारा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की गई। सभी कांग्रेस जनों ने हाथों में फसलें लेकर किसानों की सोयाबीन, मूंग एवं उड़द की फसल खराब होने का हवाला देकर तत्काल ही सरकार से सर्वे कराए जाने की मांग की।वही सर्वे के बाद किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।

कांग्रेस का कहना था कि पहले जहां पानी नहीं गिरने से खरीफ की फसल को नुकसान हुआ। वही लगातार बारिश होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई है।कांग्रेस ने प्रशासन से मांग करते हुए तत्कालीन सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews