कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन

कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन

दमोह, गणेश अग्रवाल। मध्यप्रदेश में सरकारों की उठापटक के बीच आम जनता को कई समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। ऐसे हालात में जब उप चुनाव का बिगुल बज गया है, तो कांग्रेस  द्वारा गैर चुनावी क्षेत्रों में प्रदर्शन कर जनता की मांगों को उठाकर ध्यानाकर्षण किया जा रहा है। दमोह के एक ओवर ब्रिज पर एक साल से लाइट बंद होने का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला, साथ ही समस्या के निराकरण की मांग भी की।

दमोह जिला मुख्यालय से होकर जाने वाली वाहन चालकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल ओवर ब्रिज का निर्माण दमोह की बाहरी सीमा में बाईपास पर किया गया था। यहां तत्कालीन सांसद और तत्कालीन मंत्री ने विधायकों के बीच ओवरब्रिज का शुभारंभ कर जनता को सौंपा गया था। वहीं इस ओवरब्रिज की लाइट की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत और नगर पालिका को सौंपी गई थी। लेकिन दोनों ही संस्थाओं के द्वारा इस मामले पर अनदेखी के कारण आम जनता को आवागमन में समस्या उठानी पड़ रही है। इसी समस्या को लेकर कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक मशाल जुलूस निकाला गया। साथ ही प्रदर्शन करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग प्रशासन से ज्ञापन के माध्यम से की गई। वहीं प्रशासन को आगामी दिनों में इसी तरह अनेक जन समस्याओं के मामलों में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews