इस जिले में फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, जांच कैंप का आयोजन

इस जिले में फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, जांच कैंप का आयोजन

दमोह, आशीष कुमार जैन। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दमोह जिला न्यायालय परिसर में न्यायालय कर्मचारियों अधिकारियों और अधिवक्ताओं के लिए कोरोना जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के दौरान सभी को कोरोना की जांच कराने तथा इस बीमारी से बचने के उपाय बताए गए। वहीं कोरोना की गाइडलाइन को पालन करने की हिदायत भी दी गई और टीकाकरण के प्रति सभी को जागरूक किया गया।

सांसद केपी यादव ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, बाढ़ प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग

बता दें एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है और जिले में अभी कोरोना के करीब 23 एक्टिव केस मौजूद हैं। ऐसे में न्यायालय परिसर में सभी तरह के लोगों के आने के कारण न्यायालय कर्मचारियों, अधिकारियों और अधिवक्ताओं को इस संक्रमण से बचाने और संक्रमण की जांच कराने के लिए यह कैंप आयोजित किया गया। साथ ही सभी लोगों का टीकाकरण हो इसके लिए भी जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान प्रिंसिपल जज जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय रेणुका कंचन विशेष रूप से मौजूद रहीं। वहीं समस्त न्यायाधीश एवं न्यायालय कर्मचारी भी उपस्थिति रहे।

[dgv_vimeo_video id=”583722192″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews