यहां एक बार फिर सामने आए बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज, जिले में मचा हड़कंप

corona

दमोह/गणेश अग्रवाल

जिले में 1 दिन छोड़ कर के फिर से बड़ी मात्रा में पॉजिटिव मरीजों के सामने आने के बाद अब सभी के इलाज के लिए उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, यह सभी लोग कोविड-19 सेंटर में भर्ती किए गए है।

दरअसल, दमोह जिले में मंगलवार की शाम सागर से रिपोर्ट आने के बाद 26 मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। यह मरीज दमोह जिला मुख्यालय के विभिन्न वार्डों के साथ ग्रामीण अंचलों के रहने वाले हैं। अभी तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों में ठीक होने के बाद एक्टिव केस की संख्या 81 थी, जो अब 26 और बढ़ने के बाद 107 हो गई है, यानी कि दमोह जिला अस्पताल के साथ अन्य अस्पतालों में 107 मरीज कोरोना के इलाज करा रहे हैं।

बता दें कि रविवार को एक साथ 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए थे, वही एक बार फिर मंगलवार को 26 मरीज सामने आने के बाद अब प्रशासन के सामने इन सभी का बेहतर इलाज देने की चुनौती है, जिसके लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास को अस्थाई तौर पर कोविड-19 ताल में परिवर्तित किया गया है, जहां पर कुछ मरीजों को भर्ती कर के वहां पर इलाज किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews