कोरोना मरीज ने घर जाने से पहले डॉक्टरों को कहा शुक्रिया, धरती का भगवान बताया

कोरोना मरीज ने घर जाने से पहले डॉक्टरों को कहा शुक्रिया, धरती का भगवान बताया

दमोह, गणेश अग्रवाल। कोरोना संक्रमण काल में अस्पताल में काम कर रहे डॉक्टर ना केवल मरीजों का संबल बढ़ा रहे हैं, बल्कि उन्हें ठीक करके उनके घर भी भेज रहे हैं। हालांकि कई जगह गड़बड़ियों की शिकायतें भी सामने आ रही है लेकिन ज्यादातर स्थानों पर मरीज डॉक्टरों के जज्बे की तारीफ करते नजर आ रहे है।

एक मरीज के द्वारा जहां कोविड-19 अस्पताल की अव्यवस्था का वीडियो वायरल किया गया है, वही एक मरीज ने एक वीडियो बनाकर वायरल करते हुए वर्तमान समय में डॉक्टर को भगवान बताया है। इस मरीज का कहना है कि उसने जीवन की जंग हारने की बात सोच ली थी लेकिन डॉक्टरों के संबल के चलते आज वह अपने घर ठीक हो करके जा रहा हूं। लगातार ऑक्सीजन पर रहने के बाद आज वह पूरी तरह से ठीक हो करके अपने घर डिस्चार्ज होकर जा रहे हैं और इसके लिए उन्होने डॉक्टर का शुक्रिया कहा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews