कोरोना पीड़ित मरीजों ने मनाया डॉक्टर का जन्मदिन, दिखा अनोखा नजारा

कोरोना पीड़ित मरीजों ने मनाया डॉक्टर का जन्मदिन, दिखा अनोखा नजारा

दमोह, गणेश अग्रवाल

जिला मुख्यालय पर स्थित कोरोना के अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर एक अलग नजारा देखने को मिला, जब कोरोना के मरीजों की जांच और उनका इलाज करने वाले डॉक्टर का जन्मदिन स्थानीय कोरोना पेशेंट द्वारा मनाया गया। देर तक कोरोना के मरीजों ने जहां संबोधन दिया तो वही डॉक्टर ने केक काटकर कोरोना के मरीजों को खिलाया.

दरअसल, दमोह जिला मुख्यालय पर स्थित जिला अस्पताल में कोरोना के इलाज के लिए अलग से यूनिट का निर्माण कर अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। इस अस्पताल का संचालन जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ दिवाकर पटेल द्वारा किया जा रहा है। डॉ दिवाकर पटेल का 14 अगस्त को जन्मदिन आता है। ऐसे में कोविड-19 केयर सेंटर यानी अस्पताल में भर्ती मरीजों ने अपना इलाज करने वाले डॉक्टर का जन्मदिन मनाया।

सबसे पहले इन मरीजों ने गुलदस्ता भेंट कर डॉ दिवाकर पटेल को शुभकामनाएं दी, तो वही इससे बाद केक काटने के दौरान सभी कोरोना मरीजों ने बर्थडे सॉंग गाया और डॉ दिवाकर पटेल ने केक काटते हुए सभी मरीजों को धन्यवाद दिया। कोरोना मरीजों एवं कोरोना का इलाज कर रहे डॉक्टर के बीच यह सामंजस्य निश्चित ही इस कोरोना काल में एक अनोखा नजारा तो माना ही जा सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews