
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह में लगातार हो रही बारिश से लोग काफी ज्यादा परेशान हो चुके हैं। इस कारण नदियों और नालों में पानी का स्तर बढ़ चुका है। व्यारमा नदी समेत जिले की कई नदियों में इन दिनों मगरमच्छों की संख्या बढ़ गया है, जिससं स्थानीय लोगों में इसका आंतक फैल गया है और जान को खतरा भी बढ़ चुका है। बता दें कि जिन इलाकों से नदी गुजर रही है, उन इलाकों के अधिकाश भागों में लोगो ने मगरमच्छ देखें हैं। जिसका लोगों ने वीडियो भी बना लिया है, जिसमें वह शिकार करते हुए नजर आ रहे हैं।
लोगों में डर का माहौल
इन तस्वीर और वीडियो के वायरल होने के बाद से ही लोगों में डर का माहौल है। इसके अलावा, नदियों का तेज बहाव होने के बाद लोगो द्वारा जान जोखिम में डाले जाने के द्दश्य भी सामने आए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों को प्रशासन द्वारा सावधानी बरतने और नदी के आस-पास जाने से बचने की सलाह दी जा रही है, ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो।
वर्षा ऋतु अपने चरम पर हैं, इस समय में सावधानी रखें, कोपरा नदी में मगरमच्छ देखने की सूचना प्राप्त हुई हैं
==
नदियों, तालाबो या ऐसे जल स्त्रोतों पर नहाने या अन्य कार्यों के लिए ना जाए- @CollectorDamoh श्री कोचर
==
अपने आपको सुरक्षित रखें@CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/dY83B25wc6— Jansampark Damoh (@PROJSDamoh) August 21, 2024
एडवाइजरी जारी
वहीं, कलेक्टर सुधीर कोचर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि वे किसी भी तरह का जोखिम न लें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है। इस समय कोपरा नदी में मगरमच्छ देखने की सूचना प्राप्त मिली है, इसलिए नदियों, तालाबों या ऐसे जल स्त्रोतों पर नहाने ना जाएं।
[dgv_vimeo_video id=”1001486005″]
[dgv_vimeo_video id=”1001488386″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

