कोरोना का मात देने के बाद दोबारा सक्रिया हुई दबंग विधायक राम बाई

कोरोना का मात देने के बाद दोबारा सक्रिया हुई दबंग विधायक राम बाई

दमोह, गणेश अग्रवाल। जिले के पथरिया की दबंग विधायक राम बाई सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थी। वहीं इस संक्रमण से लड़ने के बाद ठीक होने के बाद अब वो एक बार फिर अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हो गई है। दमोह पहुंची दबंग विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंची और उन्होंने वहां पर ऋण वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद विधायक रामबाई गोविंद सिंह परिहार पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर जनता के बीच स्ट्रीट वेंडर ऋण वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बटियागढ़ पहुंची। आयोजन के दौरान उन्होंने उपस्थित छोटे एवं मझोले व्यापार करने वाले दैनिक रोजगारियों को संबोधित किया एवं उनकी काम धंधे में आ रही ही कठिनाइयों के संबंध में चर्चा की।

इस अवसर पर दबंग विधायक ने कहा कि उनकी विधानसभा एवं जिले के समस्त किसानों को नियमानुसर मुआवजा प्रदान करने की कार्रवाई प्रचलन में है। साथ ही वो इसकी सतत निगरानी कर रही है. आवश्यकता पड़ने पर पुनः शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन से किसानों के हित के बारे में बात की जावेगी। कार्यक्रम में आरके चौबे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बटियागढ़, विवेक शुक्ला विकासखंड प्रबंधक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रदीप पाठक विधायक प्रतिनिधि, डाल चंद अहिरवार, संजय नामदेव एवं अन्य नागरिकों की उपस्थिति रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews