साइलो केंद्र में किसानों से पैसा लिए जाने पर भड़क गईं दबंग विधायक रामबाई

साइलो केंद्र में किसानों से पैसा लिए जाने पर भड़क गईं दबंग विधायक रामबाई

दमोह| गणेश अग्रवाल| जिले के हिनौता साइलो केंद्र में इन दिनों किसानों से गेहूं की खरीदी की जा रही है| लेकिन किसानों का आरोप है कि सर्वेयर द्वारा पैसों की मांग करके उन्हें परेशान किया जा रहा है, साथ ही पैसा लेकर के किसानों की फसलों को तोला जा रहा है| इस मामले की शिकायत मिलने के बाद दबंग विधायक रामबाई सिंह (MLA Rambai Singh) हिनौता साइलो केंद्र पहुंची| जहां पर उन्होंने एक सर्वेयर से बात करते हुए फोन पर किसी से बात कराई तो उसने इसी सर्वेयर द्वारा पैसा लेने की शिकायत की, जिसके बाद जहां रामबाई सिंह ने उससे पैसा वापस करने की बात कही, तो वही गालियां देकर ईट से मारने की बात भी कही| इसी दौरान केंद्र पर मौजूद पटवारी को भी गालियों से संबोधित करती हुई विधायक नजर आई|

मामले को लेकर देर तक हंगामा चलता रहा| वहीं विधायक द्वारा सर्वेयर से किसान के पैसे वापस कराए जाने के लिए बार-बार कहा जाता रहा| इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है| वही दबंग विधायक द्वारा की जा रही गाली गलौज एवं ईट से मारकर सबक सिखाने की बात को लोग चटकारे लेकर सुन भी रहे हैं| इस वीडियो में रामबाई सिंह अपने विधायक होने का रोब भी दिखाती हुई नजर आ रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews