
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह में फिर एक बार शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, वहां एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। जिसके बाद घटना में पीड़िता पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आइए जानते हैं विस्तार से…
मागंज स्कूल के पास का मामला
दरअसल, मामला मागंज स्कूल के पास का है, जहां एक कबाड़ बीनने वाली दलित महिला रोज की तरह सुबह कबाड़ बीन रही थी। तभी खलील खान आया और महिला को जबरन पकड़ कर ले गया। जिसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कृत्य किया और वहां से फरार हो गया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा उसकी तलाश जारी है।
कोतवाली प्रभारी ने दी ये जानकारी
महिला की शिकायत पर आरोपी खलील के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है- आनंद सिंह, कोतवाली प्रभारी, दमोह
[dgv_vimeo_video id=”910707022″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

