दमोह- घाट पिपरिया के पास हुआ हादसा, एक बीजेपी नेता सहित दो की मौत

दमोह- घाट पिपरिया के पास हुआ हादसा, एक बीजेपी नेता सहित दो की मौत

दमोह, आशीष कुमार जैन। दमोह जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत आने वाले घाट पिपरिया गांव की लालघाटी पर हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं करीब आधा दर्जन लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में एक बीजेपी नेता भी है।

Road Accident: कंटेनर-कार की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी समेत मासूम की मौत, देखें खौफनाक वीडियो

जानकारी के मुताबिक बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले कुछ लोग कटनी से दमोह की ओर आ रहे थे। इसी दौरान इनका वाहन ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर सवार नरेंद्र साहू की दर्दनाक मौत हो गई वही बिहार भोजपुर के भाजपा पदाधिकारी गुड्डन कुमार की भी मौत हो गई। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मामले की सूचना लगने के बाद दमोह जिला भाजपा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए जहां पर उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। इस मामले को लेकर पुलिस ने मामले में जांच शुरू क दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews