दमोह: BSF जवान आकिल खान की हुई आकस्मिक मौत, अमरनाथ यात्रा के लिए थे तैनात, जाने मामला

दमोह: BSF जवान आकिल खान की हुई आकस्मिक मौत, अमरनाथ यात्रा के लिए थे तैनात, जाने मामला

दमोह, आशीष कुमार जैन। देश की सेवा में दमोह (Damoh) के बहुत से जवान अपने देशवासियों की रक्षा के लिए सीमा पर प्रहरी बनकर रक्षा में लगे हुए है, उन्हीं में से एक दमोह के फुटेरा वार्ड 5 के मलयाना निवासी बीएसएफ का जवान आकिल खान जो स्व. अख्तर नकीज़ के बेटे और अलीम इंजीनियर के भतीजे हैं। अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे, जिनकी पोस्टिंग पंजाब के पठानकोट में थी वर्तमान में चल रही थी।

यह भी पढ़े… MP: सतना में दिखा तेज आंधी का असर, आधे घंटे तक हवा में लटकता रहा रोपवे, देखें वीडियो

अमरनाथ यात्रा में सेवा कार्य में ड्यूटी लगी थी। इस दौरान बीएसएफ जवान आक़िल की आकस्मिक मौत की ख़बर जैसे ही दमोह उनके घर पहुँची सारे घर में मातम छा गया। 24 मई मंगलवार को जम्मूकश्मीर से आक़िल खान की मिट्टी वापस दमोह सुबह फुटेरा वार्ड 5 में आयेगी। जहाँ उनको दमोह कब्रस्तान में सुपुर्दे ख़ाक किया जायेगा ।

यह भी पढ़े… MP Transfer : IPS अधिकारी का तबादला, पुलिस मुख्यालय भेजे गए

बताया जा रहा है की बचपन से सेना में जाने का सपना देखने वाले आक़िल का सपना आज से 14 वर्ष पहले बीएसएफ में 19/02/2008 में ज्वाईनिंग होने के साथ पूरा हुआ था । जब बड़ी खुशी-ख़ुशी अपनी माँ शकीला बेगम से विदा लेकर दिल में देश सेवा का संकल्प लेकर गये थे।आक़िल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर इस दुनियॉ को अलविदा कह गए । उनके परिवार में पत्नी शाज़िया खान के अलावा 8 वर्ष की बेटी और 3 वर्ष का बेटा और माँ के साथ दो भाई एक बहिन हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews