
Damoh Illegal Colonies News : दमोह में होली के पहले प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है और दो कालोनियों में अनियमितताएँ पाए जाने के बाद दोनों कालोनाइजर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है। दमोह एस डी एम गगन बिसेन ने इस मामले में निर्णय पारित किया है की दो कॉलोनाइजरों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की जाए।
यह है मामला
दरअसल जिला मुख्यालय से लगे इम्लाई और सिंगपुर में बड़ी बड़ी कालोनियां काट कर प्लाट और मकान बेंचे जा रहे हैं और इन कालोनियों में सरकार के नियमों को पूरा नही किया गया जिसकी शिकायत एस डीएम को मिली थी जिसके बाद जांच पड़ताल की गई और दोनों कालोनियां अवैध पाई गई है।
[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”435802″ /]
[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”435804″ /]
एसडीएम गगन बिसेन के मुताबिक अवैध कालोनियों में रहवासियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ेगा और ये नियमों के खिलाफ है जिसकी शिकायत सही पाई गई है। इसके अलावा और भी कालोनियों की जाँच की जा रही है और आने वाले समय मे उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”805534301″]
