दिवाली के पहले दमोह प्रशासन अलर्ट, कई जगह की गई छापेमार कार्रवाई, अवैध पटाखा जब्त

दरअसल, जिले में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है। इसके तहत, बड़े पैमाने पर अवैध पटाखा जब्त किए गए हैं। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
Damoh News

Damoh News : इन दिनों नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके खत्म होते ही दीपावली आ जाएगी। जिसे लेकर दमोह जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और इसलिए कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

दरअसल, जिले से मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है। इसके तहत, बड़े पैमाने पर अवैध पटाखा जब्त किए गए हैं। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।

अवैध पटाखा जब्त

बता दें कि पिछले साल शहर के बीचो-बीच चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था, जिसमें 7 लोगों की जानें चली गई थी। उसके बाद, कलेक्टर ने पटाखा लाइसेंस रद्द कर दिए थे। जिसपर सालों भर कोई कदम नहीं उठाया गया और एक बार फिर दिवाली करीब आने को है, तो पटाखा सुर्खियों में बना हुआ है। लाइसेंस रद्द होने के बाद भी दुकानदार पटाखा बेच रहे हैं। कई जगह तो इसका भंडारण भी किया गया है।

कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन एक्टिव मोड पर है। दरअसल, कलेक्टर ने रेवेन्यू और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला मुख्यालय में चल रही कार्रवाईयों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी छापेमारी कार्रवाई की जा रही है। बुधवार के दिन शाम को कार्रवाई शुरू की गई, जो कि रात तक चली। वहीं, तेंदूखेड़ा इलाके में भी 3 दुकानों से अवैध पटाखे जब्त किए गए है। जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।

टीआई ने कही ये बात

मामले को लेकर तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी विजय अहीरवाल का कहना है कि इस कार्रवाई में लाखों के सामान जब्त किए गए हैं। आने वाले समय में आगे ऐसी और भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी ना घटित हो।

[dgv_vimeo_video id=”1018173048″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews