PHOTO VIRAL : BJYM उपाध्यक्ष ने अधिकारी को दिखाया बैट और दी ये धमकी

damoh-bjym-leader-threatend-officer-by-bat

दमोह।

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता द्वारा अधिकारी को धमकाने का मामला सामने आया है।यहां मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने नगर पालिका के लेखाधिकारी अनिल गुप्ता को क्रिकेट का बैट दिखाकर सही से काम करने की धमकी दी है। इस घटनाक्रम के बाद नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी वर्ग नाराज हो गया है। वही कार्यालय में क्रिकेट का बैट लेकर बैठे अग्रवाल की फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बताया जा रहा है कि अग्रवाल आज गुरुवार को सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत लेकर  नगर पालिका पहुंचे थे और किसी योजना का पैसा हितग्राहियों के खाते में नहीं पहुंचने से नाराज़ हो गए और उन्होंने अधिकारी को बेट दिखाकर धमकी दे डाली।विवेक ने लेखाधिकारी के कक्ष में जाकर उन्हें क्रिकेट का बैट दिखाते हुए धमकी देते हुए कहा कि यदि ठीक से काम नहीं किया तो उन्हें मजबूर होकर विधायक आकाश की तरह इस बैट का उपयोग करना होगा। ये बात खुद विवेक अग्रवाल ने स्वीकार करते हुए बताई है। 

युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अग्रवाल का आरोप है कि उनके वार्ड में अभी भी ऐसे 36 हितग्राही हैं, जिन्हें पीएम आवास की किस्त नहीं मिली है, इस कारण उनकी छतों का स्लैब नहीं डल पा रहा है।अधिकारी ढंग से काम नही कर रहे है, इसीलिए समझाइश देने पहुंचा था।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews