Damoh News: दमोह कलेक्टर ने दिया आदेश, सरकारी दफ्तरों में कार्यरत अधिकारियों को पहनने होंगे फॉर्मल कपड़े

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिलेभर के सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को अब फॉर्मल कपड़े पहनकर ही ऑफिस आना है।
Damoh News: दमोह कलेक्टर ने दिया आदेश, सरकारी दफ्तरों में कार्यरत अधिकारियों को पहनने होंगे फॉर्मल कपड़े

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह कलेक्टर के एक आदेश के बाद पूरे जिले में खलबली मची हुई है। हालांकि, आदेश में कोई बड़ा नुकसान होने वाली बात नहीं है। फिर भी यहां काम करने वाले लोग परेशान है, क्योंकि अब सरकारी कर्मचारी यहां जीन्स-टी शर्ट नहीं पहन सकेंगे। दरअसल, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिलेभर के सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को अब फॉर्मल कपड़े पहनकर ही ऑफिस आना है।

कलेक्टर ने कही ये बात

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के मूताबिक, सरकारी ऑफिस सरकार के ऑफिस हैं। इसलिए यहां काम करने वाले लोग सरकार के प्रतिनिधि है। लिहाजा, उनका रहन-सहन वस्त्र भी सादगी पूर्ण होने चाहिए। साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सिविल सेवा के नियमो में भी इस बात का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया गया है। बता दें कि फॉर्मल कपड़ें आम लोगों में प्रशासन कि छवि को और बेहतर बनाने में मदद करेगी।

[dgv_vimeo_video id=”941878731″]

बढ़ी इनकी मुसीबतें

अब दमोह जिले के सरकारी दफ्तरों में अधिकारी और कर्मचारी फॉर्मल कपड़ों में यानी कि पेंट-शर्ट में नजर आएंगे जोकि भड़कीले रंग के नहीं होने चाहिए, बल्कि बहुत ही सिंपल होने चाहिए। वहीं, इस आदेश के बाद जिले के हजारों सरकारी मुलाजिम प्रभावित हुए हैं। ऐसे में जो लोग कपड़ों के शौकीन है खास तौर पर टिपटॉप रहते हैं, उनके लिए मुसीबतें बढ़ गई है।

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews