
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा स्वच्छता को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, अलग-अलग प्रोफेशनल और व्यापारिक एसोसिएशन्स के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस दौरान सदस्यों ने स्वच्छता के ऊपर सुझाव दिए। जिनमें जागरूकता, प्रचार-प्रसार जुर्माने और पेनल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, और रेगुलर मॉनीटरिंग से संबंधित कई सुझाव शामिल थे।
कलेक्टर के अनुसार, अब इन पर कामों को शुरू करना बहुत आवश्यक है, जो दिवाली के बाद कैलेंडर बनाकर सुनियोजित ढंग से शुरू किया जाएगा। बता दें कि इस बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया था।
कलेक्टर ने कही ये बात
बैठक को लेकर कलेक्टर कोचर ने कहा कि बहुत खुशी है कि सामाजिक संगठन, गणमान्य नागरिक, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि सभी ने एक मत से इस बारे में आश्वस्त किया है। वह सब जिला और नगरपालिका प्रशासन के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर, कदम-से-कदम मिलाकर काम करेंगे।
हम जो काम शुरू कर रहे हैं, यह एक बड़े संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे है, दमोह का नाम अब देश के स्वच्छ शहरों में सबसे स्वच्छ शहरों में आये
==
दमोह वासियों से अपेक्षा इन प्रयासों में हम सबका सहयोग दें#Damoh @JansamparkMP pic.twitter.com/s5P2UaxXMB— Collector Damoh (@CollectorDamoh) October 25, 2024
लोगों से की ये अपील
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सभी की बदौलत इस जंग को जीत पाएंगे, तो मैं उन सब का बहुत आभार व्यक्त करता हूं और मैं सभी से आह्वान करता हूं कि यह दिवाली के बाद हम जो शुरू कर रहे हैं, यह एक बड़े संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। दमोह का नाम अब देश के स्वच्छ शहरों में आए। इसके लिए हम छोटे-छोटे कदम बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही कलेक्टर ने सभी से अपेक्षा है कि सभी इन प्रयास में हम सब का सहयोग देंगे।
[dgv_vimeo_video id=”1023502071″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

