Hindi News

दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर का अनोखा अंदाज, दिवाली मिलन समारोह में गाया गीत, वीडियो वायरल

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
उनके इस अंदाज ने लोगों को काफी खुश कर दिया है। इससे इस बात का पता चलता है कि उनकी कला के प्रति रुचि काफी अधिक है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को दर्शकों का खुब प्यार मिल रहा है।
दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर का अनोखा अंदाज, दिवाली मिलन समारोह में गाया गीत, वीडियो वायरल

Damoh News : मध्य प्रदेश का दमोह जिला आए-दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। ऐसे में दिवाली के एक दिन पहले यानी धनतेरस के खास मौक पर कलेक्टर सुधीर कोचर का अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल, कलेक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, जिले में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें कलेक्टर कोचर ने “ये ज़मीं गा रही है, आसमां गा रहा है” गीत को आर्केस्ट्रा की धुन के साथ गाया। उनके इस गायन ने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों का दिल जीत लिया।

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को दर्शकों का खुब प्यार मिल रहा है। कलेक्टर के इस नए रूप को देखकर लोग हैरान हैं, क्योंकि वे पहले से ही अपने शायराना अंदाज, स्कूलों के औचक निरीक्षण, सड़क और अस्पताल की सफाई को लेकर सक्रिय रहे हैं। इसके अलावा, वह अपने बाइक पर निरीक्षण दौरों के कारण भी काफी ज्यादा लोकप्रिय रहे हैं।

लोग कर रहे तारिफ

इस बार उनके इस अंदाज ने लोगों को काफी खुश कर दिया है। इससे इस बात का पता चलता है कि उनकी कला के प्रति रुचि काफी अधिक है। कुछ ही घंटों में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जहां लोग उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

दमोह, दिनेश अग्रवाल

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !