दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरिया इलाके से एक परिवार पर हमला करने की जानकारी सामने आई है। यह बताया जा रहा है की पीड़ित परिवार पर पुलिस से मुखबिरी करने के शक में कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और चाकूबाजी की है।
घर में घुसकर किए गए इस हमले में एक महिला के हाथ पर धारदार हथियार लगने की वजह से चोट आई है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। पीड़ितों ने बताया कि उन पर भैंसों से भरे ट्रक को पुलिस से पकड़वाने कि मुखबिरी करने के शक में हमला किया गया है।
बदमाशाें ने घर में घुसकर किया हमला
पीड़ित के मंगलवार रात उनका परिवार घर में सो रहा था। तभी फरजान, आकाश और गोलू कसाई के साथ कुछ अन्य लोग उनके घर आए। उन्होंने पीड़ित फहीम का मोबाइल चेक करने की बात कही और घर में घुस गए। इसके बाद घर का सामान तहस-नहस कर गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। फहीम के मुताबिक हमलावर उन्हें चाकू से हमला करने की कोशिश की जो बीच बचाव करने पहुंची उनकी बहन नसीम के हाथ में लग गया।
पुलिस ने पकड़ी थी गाड़ी
फहीम का कहना है कि हमला करने वालों ने यह आरोप लगाया है कि उन्होंने पुलिस को सूचना देकर उनकी भैंसों से भरी गाड़ी पकड़वाई है। बता दें कि शहर की कसाई मंडी क्षेत्र से रात में पुलिस ने एक गाड़ी को पकड़ा था जिसमें भैंसें थी। यह कहा जा रहा था कि यह चोरी की थी और इसमें इलाके के कुछ कसाई के शामिल होने की बात कही गई थी। वाहन और भैंसों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था। उसी के बाद ये सारा विवाद हुआ।
शुरू की गई जांच
बदमाशों के आतंक से दहशत में आए परिवार ने मामले को सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को लेकर थाने गई। यहां रिपोर्ट दर्ज करने के साथ घायल महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।






