दमोह : जैन तीर्थ कुण्डलपुर और बांदकपुर को पवित्र क्षेत्र घोषित – सीएम शिवराज सिंह

दमोह : जैन तीर्थ कुण्डलपुर और बांदकपुर को पवित्र क्षेत्र घोषित – सीएम शिवराज सिंह

दमोह, आशीष कुमार जैन। मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए दमोह (Damoh) जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर और तेरहवे ज्योतिर्लिंग की मान्यता प्राप्त जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर धाम को पवित्र क्षेत्र घोषित किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कुंडलपुर में चल रहे महामहोत्सव में ये घोषणा की है, जिसके बाद अब दोनों प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्रों में मांस और शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

[dgv_vimeo_video id=”680046360″]

यह भी पढ़े… शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योगा टिप्स, जिसे फॉलो कर आप भी पा सकते हैं “periods cramps” से छुटकारा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh) अपनी पत्नी साधना सिंह और केबिनेट के सहयोगी गोपाल भार्गव और मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा के साथ आज कुंडलपुर में आयोजित पंचकल्याणक एवं महामस्तकाभिषेक आयोजन में शामिल होने पहुंचे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सपत्नीक भगवान आदिनाथ यानी बड़े बाबा का विधिविधान से पूजन किया और फिर प्रख्यात जैन संत आचार्य विद्यासागर जी महराज के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया। वृहद समारोह में आचार्य श्री और मुनिसंघ की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कुंडलपुर के भव्य मंदिर निर्माण की तारीफ करते हुए प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

[dgv_vimeo_video id=”680047296″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews