दमोह में अधेड़ को सरेराह बदमाशों ने पीटा, फिर पैसे लूटे, मामला दर्ज

loot

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सरेराह लुटेरे लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और इन वारदातों से लोग दहशत में है। शनिवार की देर रात एक लूट की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल देर रात एक ड्रायवर रहीम खान पुराना थाना पर अपनी कार पार्क करके पैदल अपने घर जा रहे थे इसी बीच पुरैना तालाब के पास से जब वो गुजरे तो दो तीन युवक सड़क पर शराबखोरी कर रहे थे, युवकों ने रहीम को रोका और उनके साथ मारपीट की। रहीम के पास दस हजार रुपये थे जिन्हें युवकों ने लूट लिया। बचते बचाते अधेड़ उम्र के रहीम जैसे तैसे अपने घर पहुंचे और फिर परिवार के साथ पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

[dgv_vimeo_video id=”904955612″]

रविवार को पूरे दिन इस मामले की जांच पड़ताल पुलिस करती रही और रविवार देर शाम पुलिस ने माना कि लूट की घटना हुई है। जबकि मारपीट में रहीम घायल हुए हैं और उनका एक हाथ भी फ्रेक्चर हुआ है। फिलहाल पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। शहर में ही रही इस तरह की वारदातों के बाद दहशत का माहौल है, फिलहाल शादियों का सीजन चल रहा है सड़कों पर देर रात तक महिलाओं व लड़कियों की आवाजाही रहती है ऐसे में लूट जैसी वारदातें चिंता का विषय बन गई है।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”904955243″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews