
दमोह,आशीष कुमार जैन। दमोह से कांग्रेस विधायक अजय टण्डन का एक मानवीयता से भरा काम सामने आया है जब विधायक ने अपने कार्यक्रम छोड़कर घायलों को मदद करना अपनी पहली प्राथमिकता समझा। दरअसल सोमवार दोपहर बाद जिले के अभाना में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर एक खाई में गिर गई। राहगीर कार और उसमें फसे लोगों को रेस्क्यू कर रहे थे।
[dgv_vimeo_video id=”666792325″]
इसी बीच एक कार्यक्रम में शामिल होने रास्ते से गुजर रहे कांग्रेस विधायक अजय टण्डन ने देखा तो उन्होंने अपने काफिले को रुकवाया और फिर खुद मदद करने मैदान में आ गए। इस हादसे में छिंदवाड़ा के एक दंपत्ति घायल हुए हैं जिन्हें टण्डन ने अपनी गाड़ी से दमोह के जिला अस्पताल भिजवाया वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों से भी उन्होंने मौके से ही बात कर उचित इलाज का प्रबन्ध करने निर्देशित किया। विधायक का ये कार्य जिसने भी देखा वो उनकी तारीफ कर रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”666793110″]
