
Damoh News : माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा कक्षा 12वीं एवं कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई है। ऐसे में प्रवीण सूची में दमोह के बच्चों के नाम भी आए हैं। बता दें कि जिले के 7 बच्चों ने कक्षा 10वीं की टॉप टेन सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। वहीं, कक्षा बारहवीं के 3 छात्रों ने टॉप टेन सूची में अपना नाम शामिल कराया है। इस उपलब्धि के बाद इन छात्रों के अलावा उनके अभिभावक और संबंधित शिक्षक काफी उत्साहित हैं। और जब इन बच्चों से पत्रकारों ने चर्चा की तो उन्होंने इसके लिए संबंधित लोगों को इसका श्रेय दिया है।
बता दें कि दमोह जिला मुख्यालय पर स्थित एक्सीलेंस स्कूल के छात्र शुभ विश्वकर्मा ने दसवीं कक्षा की प्रदेश की टॉप टेन की सूची में आठवां स्थान पाया है। वही एक्सीलेंस स्कूल के ही कक्षा बारहवीं के छात्र पियूष असाटी ने कृषि संकाय में प्रदेश की सूची में पांचवा स्थान बनाया है। वही दमोह जिला मुख्यालय के ही नव जागृति स्कूल के कक्षा बारहवीं के छात्र संकल्प असाटी ने कॉमर्स संकाय में दसवें स्थान पर आकर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है। सभी बच्चों को उनके शिक्षकों और प्राचार्य के द्वारा शुभकामनाएं दी गई हैं।
[dgv_vimeo_video id=”830167660″]
[dgv_vimeo_video id=”830166486″]
[dgv_vimeo_video id=”830166922″]
वही इस बार दमोह जिले का रिजल्ट बहुत अच्छा आया है उन्हें इस बात की बहुत खुशी है वह चाहते हैं कि आगे भी जिले के बच्चे इसी तरह अपना नाम रोशन करते रहें।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”830167308″]
[dgv_vimeo_video id=”830244252″]
