Damoh News : आसमान से बरसी आफत, आकाशीय बिजली गिरने से 9 मजदूर झुलसे

आकाशीय बिजली ने 9 मजदूरों पर सितम ढाया है। ये मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं। लेकिन खतरे से बाहर हैं।
Damoh News : आसमान से बरसी आफत, आकाशीय बिजली गिरने से 9 मजदूर झुलसे

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बदले मौसम के मिज़ाज़ के बीच बड़ी खबर आ रही है। जहां तेज आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली का कहर भी देखने को मिला है। दमोह ब्लाक के बड्याऊ इलाके से खबर है जहां आकाशीय बिजली ने 9 मजदूरों पर सितम ढाया है। ये मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं। लेकिन खतरे से बाहर हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल बड्याऊ में एक मैदान का निर्माण कार्य चल रहा था और इसी काम मे मजदूर लगे हुए थे, अचानक आई आँधी के बाद ये मजदूर पास बने एक कमरे में जाकर बैठ गए लेकिन तभी अचानक आसमान से बिजली गिरी और ये मजदूर उसकी चपेट में आ गए। सभी 9 मजदूरों को दमोह के जिला अस्पताल लाया गया है जहां डॉक्टर्स ने उन्हें इलाज दिया है।

जिले के कलेक्टर के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर है। प्रशासन उन्हें बेहतर इलाज मुहैया करा रहा है।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”944535106″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews