Damoh News : होली और चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, देर रात सड़कों पर रही पुलिस

damoh news

Damoh News : लोकसभा चुनाव और होली के त्योहार के मद्देनजर दिन हो रात सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी बड़े पैमाने पर दिखाई दे रही है। सूबे के दमोह में कुछ ऐसा ही देखने मिला जब रविवार को होलिका दहन के अवसर व दूसरे दिन भी पुलिस सड़कों पर दिखाई दी।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि जिले भर के थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस के साथ रिजर्व पुलिस बल ने चौराहों पर वाहनों की जांच पड़ताल की तो जिला मुख्यालय से पुलिस के आला अफसरों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भेजा गया जहाँ उनकी निगरानी में गश्त कराई गई। होली पर्व के साथ ही चुनाव पर्व को ध्यान में रखते हुए लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के परिपालन के और त्यौहार के लिए पुलिस अमले को आवश्यक निर्देश दिए।

[dgv_vimeo_video id=”927081904″]

जिले के हिंडोरिया पहुंचे एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि इस बार होली चुनाव आचार सहिंता के दौरान हुई है। इस लिहाज से सख्ती ज्यादा की जा रही है ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”927081730″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews