
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से सेंट्रल जीएसटी चोरी का बड़ा मामला खुलासा होने की।उम्मीद है जब सेंट्रल जीएसटी टीम यहां बड़ी छापेमार कार्रवाई कर रही है और इस छापे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
यह है मामला
दरअसल, सेंट्रल जीएसटी टीम को दमोह के थोक हार्डवेयर डीलर टी एम इंटरप्राइजेज द्वारा बड़े पैमाने पर जी एस टी की चोरी करने की जानकारी मिली थी जिसके बाद विभाग ने छानबीन की और जब ये तय हुआ कि बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी हुई है तो आज छापा मारा गया है।
[dgv_vimeo_video id=”819171925″]
सेंट्रल की टीम आज यानी बुधवार की दोपहर दमोह पहुंची और रणनीति बनाकर शाम से टी एम इंटरप्राइजेज पर कार्यवाही कर रही है। सेंट्रल जी एस टी टीम के सुपरिटेंडेंट के मुताबिक रात भर ये जांच पड़ताल चलेगी और अनुमान है की लाखों की जीएसटी चोरी की गई है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”819171681″]
