
Damoh News : दमोह में जिला शिक्षा अधिकारी पर भाजपा नेताओं द्वारा फेंकी गई स्याही और अधिकारी पर कालिख पोतने के मामले में भाजपा ने नाराजगी जाहिर की है। प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने ट्वीट कर इस घटना का विरोध किया है।
यह है मामला
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने ट्वीट में लिखा है कि दमोह के गंगा जमना स्कूल मामले में कानून अपना काम कर रहा है और दोषियों को सज़ा भी मिलेगी लेकिन भावनाओ में बहकर सरकारी अधिकारी पर स्याही फेंकने का अधिकार किसी को नही। उन्होंने लिखा है कि भाजपा इसका समर्थन नही करती।
दमोह के गंगा जमुना स्कूल की घटना के संबन्ध में कानून अपनी कार्रवाई कर रहा है और दोषियों को सजा भी होगी लेकिन भावनाओं में बहकर शासकीय अधिकारी पर स्याही फेंकने जैसे कृत्य करने का अधिकार किसी को भी नहीं है।@BJP4MP इस तरह की किसी भी घटना का समर्थन नहीं करती है।
— VD Sharma (@vdsharmabjp) June 6, 2023
[dgv_vimeo_video id=”833761936″]

आपको बता दें कि विवादास्पद गंगा जमना स्कूल मामले में जिला शिक्षा अधिकारी की भूमिका से नाराज भाजपा नेताओं जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज और भाजपा नेता मोंटी रैकवार ने आज जिला शिक्षा अधिकारी पर स्याही फेंकने के साथ मुह काला किया था और अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भी पार्टी को लेकर ये ट्वीट किया है। इसके साथ ही दमोह भाजपा के जिलाध्यक्ष ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”833764042″]
