
Damoh News : प्रदेश के साथ ही दमोह जिले में भी भीषण गर्मी का सितम जारी है और जनजीवन खासा प्रभावित है। लेकिन इस तपती दोपहरी में भी दमोह प्रशासन के सख्त फरमान के बाद लगातार अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एक्शन जारी है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि जिले के तेजगढ़ मे बड़े पैमाने पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की गई। तेजगढ़ को झलौन से जोड़ने वाले मार्ग पर लोगो ने बड़े स्तर पर कब्जे कर लिए थे, कब्जे भी थोड़े बहुत नही बल्कि लोगो ने दो दो मंजिला इमारत तक खड़ी कर ली। इन कब्जो की वजह से पूरा इलाका सकरा हो गया और आवागमन में दिक्कतें हो रही थी जिसे देखते हुए कलेक्टर ने इन कब्जों को हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद राजस्व विभाग ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।
प्रशासन के अफसरों का कहना है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। इस दौरान पालिका कर्मचारियों के अलावा जिला और पुलिस प्रशासन के अफसर मौजूद रहे।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”950499276″]
[dgv_vimeo_video id=”950499393″]
