
Damoh News : देशभर में दीवाली से पहले जहाँ लोग अपने घरों संस्थानों की साफ सफाई में जुटे हैं वहीं दमोह जिले के कलेक्टर और समाजसेवी सड़को पर बने डिवाइडरों को साफ करने में जुट गए। पहली बार किसी कलेक्टर ने सफाई के लिए मैदान संभाला। आमतौर पर मुखिया झाड़ू हाथ में लेकर औपचारिकता पूरी करते रहे हैं, लेकिन कलेक्टर ने पूरी ईमानदारी से सफाई की। उनको देखकर बाकी समाजसेवी ने भी मैदान पकड़ा।
बता दें कि आज कलेक्टर सुधीर कोचर के साथ शहर के समाजसेवियों ने हृदय स्थल घंटाघर से राय चौक की तरफ आने वाली सड़क को साफ किया। इस दौरान खास तौर पर सडक के डिवाइडर को साफ करने की मुहिम चलाई गई।
[dgv_vimeo_video id=”1023697187″]
[dgv_vimeo_video id=”1023697250″]
21 सप्ताह से चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान
दरअसल पिछले 21 हफ़्तों से एक विशेष सफाई अभियान के तहत कलेक्टर और उनके साथ सफाई पसंद लोग हर रविवार को ये स्वच्छता अभियान चला रहे है। जिसके तहत तालाबों और अस्पतालों की सफाई करने का काम खास है लेकिन इस बार दीवाली को देखते हुए सड़कों पर कलेक्टर और समाजसेवी उतरे।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1023696885″]
