Damoh News : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लिखा खून से भरा खत, जानें पूरा मामला

Damoh News : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लिखा खून से भरा खत, जानें पूरा मामला

Damoh Protest of Contract Health Workers News : दमोह जिला मुख्यालय पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जिला संघ की जिला इकाई द्वारा इन दिनों अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है और इसी सिलसिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपना विरोध जता रहे हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा स्वयं का खून निकाल कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम खूनी खत लिखा गया। जिसमें उन्होंने नियमित करने की मांग की।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

मालूम हो कि लगातार ही संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनेक बार इस तरह के आंदोलन कर चुके हैं और एक बार फिर कर्मचारी स्वयं को नियमित करने की मांग को लेकर अब खूनी खत लिखकर मांग कर रहे हैं। इसी तारतम्य में सभी पदाधिकारियों ने अपना अपना खून निकाल कर खत लिखा और नियमित करने की मांग की।

[dgv_vimeo_video id=”782235182″]

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें लाभ नहीं मिलेगा। हड़ताल जारी रखेंगे। जिसके कारण जिले की स्वास्थ्य सेवाएं उनके हड़ताल पर जाने के कारण प्रभावित हो रही है, लेकिन वह लोगों से माफी चाहते हैं क्योंकि उन्हें भी अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पर्याप्त राशि की आवश्यकता है। सरकार उनकी मांगे पूरी करेगी, तो वह तत्काल ही सेवा देने के लिए वापस आ जाएंगे।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”782235011″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews