Damoh News : नशे में धुत नपा टैंकर चालक ने दो बाइक को रौंदा, जान बचाकर भागे बाइक सवार

हटा पुलिस ने ट्रेक्टर टेंकर को जब्त किया है। वहीं आरोपी नशेलची ड्रायवर को हिरासत में लिया है।
damoh news

Damoh News : दमोह जिले में नशे में चूर होकर वाहन चलाने और फिर बड़े हादसे करने का क्रम लगातार जारी है, बीते दिनों दमोह शहर के धरमपुरा में एक शराबी ऑटो चालक ने बेलगाम ऑटो एक घर मे घुसा दिया। जिसमें पांच घायल हुए और एक मासूम की मौत हो गई, तो अब एक और बड़े हादसे की खबर आई है। आज जिले के हटा शहर में नगर पालिका के टैंकर चलाने वाले एक नशेलची ड्रायवर ने सड़क पर कोहराम मचाया और जो तश्वीरें सामने आई है वो देख कर आप सहम जाएंगे, गनीमत सिर्फ इतनी है कि कोई अनहोनी नही हुई लेकिन कुछ लोग घायल जरूर हुए हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, हटा नगर पालिका में पानी सप्लाई करने वाला एक टैंकर बाजार में अचानक बेलगाम हो गया, एक-एक कर कई लोगों को टक्कर मारता हुआ ट्रेक्टर और टेंकर से बाजार में लोग बचते रहे और फिर इस टैंकर ने दो बाइक्स को निशाना बनाया और मय बाइक सवारों को ये गाड़िया टैंकर के नीचे आ गई। हादसे में टेंकर के पहियों के नीचे आये बाइक सवारों को चोटें आई है जबकि दोनों बाइक चकनाचूर हो गई। जब लोगों ने इस ट्रेक्टर टेंकर के ड्रायवर को देखा तो वो पूरी तरह से नशे में चूर था।

आलम ये है कि ड्रायवर बोल तक नही पा रहा ऐसी हालत में ट्रैक्टर कैसे चला पाता सोचने लायक है। शहर में मची अफरातफरी इन दो बाइक्स को निशाना बनाने के बाद खत्म हुई वही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची। हटा पुलिस ने ट्रेक्टर टेंकर को जब्त किया है। वहीं आरोपी नशेलची ड्रायवर को हिरासत में लिया है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”946149912″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews