
Damoh News : दमोह में कल शाम रैकवार मांझी समाज के नेता और मछली ठेकेदार कलू रैकवार की सनसनीखेज हत्या के बाद रविवार को कलू का अंतिम संस्कार बड़ी पुलिस व्यवस्था के बीच किया गया वहीं इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। इस बीच घटना के दो सीसीटीवी वीडियो भी सामने आए हैं जिसकी पुष्टि खुद जिले के एसपी राकेश कुमार सिंह ने की है।
सामने आये सीसीटीवी फुटेज में समझ आ रहा है कि कलू ठेकेदार को सरेआम मौत की नींद सुलाने वाले लोग उनके ही पुराने साथी है और पूरे प्लान के तहत बीच सड़क पर गोली और चाकुओं के वार करके ये हत्या की गई है। फिलहाल इस वारदात के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, एसपी के मुताबिक दो आरोपियों पर दस दस हजार का ईनाम घोषित किया गया है वही जिले के हटा एसडीओपी के नेतृत्व में एक टीम घटित की गई है जो मामले के आरोपियो की धरपकड़ करेगी।
[dgv_vimeo_video id=”824531088″]
[dgv_vimeo_video id=”824531312″]
[dgv_vimeo_video id=”824531768″]
एसपी राकेश कुमार सिंह खुद मान रहे हैं की ये सामान्य हत्याकांड नही है बल्कि बड़ी वारदात है और इसमे आरोपियो की संख्या बढ़ने के साथ बड़ा षड्यंत्र भी सामने आ सकता है। जिस पर पुलिस गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। आपको बता दें कि शनिवार की शाम दमोह के राधा रमण मंदिर के पास कलू रैकवार की हत्या हुई थी जिसके बाद शहर में खासा तनाव देखा गया था।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”824531954″]
[dgv_vimeo_video id=”824530434″]
