
Damoh News : दमोह जिले में लगातार ही ठगी के मामले सामने आ रहे हैं और पुलिस भी लगातार लोगों से इस तरह की ठगी का शिकार होने के लिए चेतावनी दे रही है। इसके बावजूद भी लोग ठगों के बिछाए जाल मे फंस कर अपना पैसा गंवा रहे हैं।
यह है मामला
ताजा मामला जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत है जहां पर धर्मेंद्र विश्वकर्मा नामक व्यक्ति के द्वारा उसके साथ आयुष्मान कार्ड के नाम पर एक व्यक्ति के द्वारा ₹10000 की ठगी किए जाने की शिकायत की गई थी। शिकायत के दौरान उसने ठगी करने वाले व्यक्ति की गाड़ी का नंबर पुलिस को दिया था। जिसके बाद पुलिस ने ठगी करने वाले व्यक्ति को पकड़ा और उस पर कड़ी कार्रवाई की है।
दरअसल आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर पीड़ित के मोबाइल में एक ऐप इंस्टॉल किया गया था, और इसी ऐप के आधार पर उसके द्वारा ₹10000 की ठगी की गई। पुलिस के द्वारा हटा थाना अंतर्गत रहने वाले प्रदीप दुबे नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने विस्तार से जानकारी दी।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”812852478″]
