Damoh News : तीन फर्मों पर जीएसटी टीम ने मारा छापा, लाखों की चोरी का मामला

इन फर्मों पर पांच साल पहले भी कार्रवाई की गई थी और एक बार फिर विभाग को बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की शिकायत मिली है जिसके बाद टीम यहाँ पहुंची है।
damoh news

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां वाणिज्य विभाग सतना की टीम ने एक साथ तीन बड़ी फर्मों पर छापा मारा है और इन जगहों पर टीम कार्रवाई कर रही है। जीएसटी की लाखों की चोरी की जानकारी मिलने के बाद ये छापा मारा गया है।

इन फर्मों पर मारा छापा

शहर के मुकेश ट्रेडर्स परसराम एंड संस् और प्रिंस इंडस्ट्रीज पर आज दोपहर बाद ये कार्यवाही शुरू हुई है और टीम ने तीनों फर्मों को अपने कब्जे में लिया है। हालांकि फिलहाल इन फर्मों के मालिक मौके पर मौज़ूद नही है और शहर से बाहर होना बताये जा रहे हैं लिहाजा वाणिज्य कर की टीम ऊपरी तौर पर जांच पड़ताल कर रही है और फर्म मालिको के आने का इंतज़ार कर रही है।

वाणिज्य कर सहायक आयुक्त दिलीप कुमार के मुताबिक इन फर्मों पर पांच साल पहले भी कार्रवाई की गई थी और एक बार फिर विभाग को बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की शिकायत मिली है जिसके बाद टीम यहाँ पहुंची है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”968867463″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews