Hindi News

Damoh news: तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी, स्थानीय युवाओं ने ठंडे पानी में से निकाला शव 

Published:
Damoh news: तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी, स्थानीय युवाओं ने ठंडे पानी में से निकाला शव 
दमोह, आशीष कुमार जैन। तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी, जिसके कारण एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई जहां रविवार की सुबह एक बड़े सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नदी में गिर गई। सड़क हादसे में गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां भी देखें- Singrauli news: सिंगरौली भाजपा विधायक पर गिरी हाई कोर्ट की गाज, भरना होगा बड़ा जुर्माना

 
 स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार स्कार्पियो गाड़ी एमपी 17 CB 4428 तेज गति से दमोह शहर की ओर से आ रही थी। तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो यह गाड़ी नदी में जा गिरी। ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही एक और सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना कुम्हारी पुलिस को दी गई।

यहां भी देखें- Jabalpur news: एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे मोहन भागवत 

पुलिस के साथ स्थानीय युवाओं ने ठंडे पानी में उतर कर घायल और ड्राइवर को बाहर निकाला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह गाड़ी रीवा की है और यह किसी तिवारी परिवार के मालिकाना हक की बताई जा रही है। 

यहां भी देखें- Sehore news: दरिंदगी की हद, 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर कुएं में फैंका, गंभीर हालात में पहुंची अस्पताल

 
गंभीर घायल को 108 की मदद से दमोह जिला अस्पताल भेजा गया और  शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। किया जा रहा है। 
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews