
Damoh High Voltage Drama of Angry Electrician News : दमोह से एक बिजली कर्मी के हाई वोल्टेज ड्रामे की तश्वीरें सामने आई हैं जब 51 साल के बुजुर्ग ने पावर हाउस के टावर पर चढ़कर जमकर बबाल काटा और अपनी मांग को मनवाने के लिए हंगामा किया। जिले के हिनोती सर्रा विधुत उपकेंद्र में 51 साल के प्रहलाद अठ्या नाम का बिजली कर्मी पावर सप्लाई टावर पर चढ़ा और शोर मचाने लगा जिसकी आवाज के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने देखा तो बिजली सप्लाई बंद की और फिर ड्रामा शुरू हुआ। देखते ही देखते तमाशबीनों का जमावड़ा शुरू हो गया।
यह है मामला
बता दें कि आम लोग प्रहलाद को टावर से उतरने के लिए कहते रहे लेकिन वो मानने को तैयार नही था। दरअसल, प्रहलाद बीते सत्रह साल से आउटसोर्स स्कीम के तहत बिजली विभाग में ऑपरेटर का काम कर रहा था, उसे बिना किसी सूचना के नौकरी से निकाल दिया गया जिसके बाद उसने ये कदम उठाया। टावर पर चढ़े चढ़े वो अपनी आपबीती बयान करता रहा कि उसके और परिवार के ऊपर रोजी रोटी का संकट आ जायेगा। करीब दो घण्टे तक चले इस ड्रामे के बाद स्थानीय प्रशासन के अधिकरियो और पुलिस ने मोर्चा संभाला और समझाइश के बाद प्रहलाद को टावर से उतारा गया।
[dgv_vimeo_video id=”796920725″]
गौरतलब है कि नायब तहसीलदार ने उसका आवेदन लेकर आश्वासन दिया कि नियमानुसार उसकी बात को सुना जाएगा। इस दौरान आम लोगों को बिजली बंद होने की वजह से परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”796920293″]
[dgv_vimeo_video id=”796920542″]
