Damoh News : विधायक रामबाई सहित तीन पर FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

jabalpur

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया तहसील से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ मुख्यालय की नगर परिषद कार्यालय में सोमवार की शाम स्थानीय बहुजन समाज पार्टी की विधायक एवं नगर परिषद अध्यक्ष के बीच हुई तू तू मैं मैं गाली गलौज हो गई। बात यहां तक बढ़ी की गनमैन से गन छीनने तक की कोशिश की गई। इसका वीडियो प्रसारित होने के बाद मामला गंभीर हो गया है। जिसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा विधायक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। इस संबंध में एसडीओपी पथरिया वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विधायक रामबाई एवं 3 पार्षदों के विरुद्ध शासकीय कार्य में व्यवधान, शासकीय दस्तावेज फाड़ने, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, दमोह जिले की पथरिया विधानसभा क्षेत्र की बसपा विधायक राम बाई परिहार सोमवार को जब पथरिया के नगर परिषद कार्यालय पहुंची और उन्होंने उन पर सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार से 5 लाख रुपये मांगे जाने के मामले में नगर परिषद अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा से बातचीत की। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हो गया। इस संबंध में सुंदर लाल विश्वकर्मा का आरोप था कि विधायक रामबाई ने ठेकेदार से सड़क निर्माण करने के नाम पर 5 लाख रुपए की राशि की मांग की है। इस बात की जानकारी ठेकेदार ने नगर परिषद अध्यक्ष को दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया लेकिन जब विधायक श्रीमती रामबाई के सामने ठेकेदार इस बात से मुकर गया तो इस बात को लेकर मामला इतना बढ़ा कि गाली गलौज तक बात बढ़ गई।

इस दौरान विधायक श्रीमती रामबाई परिहार द्वारा अपने गनमैन की गन छीनने का भी प्रयास किया गया। इस बात पर नगर परिषद अध्यक्ष सुंदरलाल विश्वकर्मा भी खड़े होकर लड़ने के लिए उतारू हो गया। इस बीच नगर पालिका सीएमओ ने मामले को शांत करने का प्रयास किया और उपस्थित लोगों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews