
Damoh News : दमोह के चर्चित अजय मुड़ा हत्याकांड में आज देर शाम जिला कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 12 आरोपियों को आजीवन कारावास और जुर्माने की सज़ा सुनाई है जबकि एक आरोपी को संदेह के आधार पर बरी किया गया है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि साल 2020 में कोतवाली थानां अंतर्गत चमड़ा फैक्टरी के पास मामूली बात पर आरोपियों ने मिलकर अजय मुड़ा नाम के युवक की वीभत्स हत्या की थी और अजय को बचाने आये उसके भाई को गंभीर रूप से घायल किया था। इस हत्याकांड के बाद तत्कालीन समय में दो दिनों तक पूरे इलाके में तनाव बना रहा था और पुलिस ने तेरह लोगो के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था।
[dgv_vimeo_video id=”907513196″]
मुकदमा दमोह जिला न्यायालय में चल रहा था। आज देर शाम जिला न्यायालय की तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश महिमा कछवाह की अदालत ने बारह आरोपियो को सज़ा का ऐलान करते हुए उम्रकैद की सज़ा सुनाई है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”907513681″]
