Damoh News : विधायक रामबाई बनीं छात्रा, 12वीं की दी परीक्षा

Damoh News : विधायक रामबाई बनीं छात्रा, 12वीं की दी परीक्षा

Damoh News : दमोह जिले के पथरिया विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई सिंह परिहार इन दिनों विद्यार्थी के रूप में नजर आ रही हैं। दरअसल रामबाई सिंह परिहार इन दिनों कक्षा 12वीं की परीक्षा दे रही हैं। विधायक इन दिनों ओपन बोर्ड से परीक्षा दे रही हैं। कला संकाय से वह परीक्षा में बैठ रही हैं और परीक्षा के लिए वे दमोह जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय जेपीवी स्कूल पहुंची।

यह है मामला

गौरतलब है कि इसके पहले वे कक्षा दसवीं की परीक्षा ओपन बोर्ड से देकर पास कर चुकी है। निजी अंगरक्षक के साथ परीक्षा देने के लिए पहुंची रामबाई के द्वारा यहां पर मौजूद गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्थान मिष्ठान खिलाया। वहीं उसके बाद उन्होंने परीक्षा हाल में बैठकर परीक्षा दी। रामबाई ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि उनके बच्चों के द्वारा उन्हें पढ़ने की प्रेरणा दी गई। जिसके कारण उन्होंने पहले कक्षा दसवीं की परीक्षा पास की और अब वे कक्षा 12वीं की परीक्षा दे रही हैं। उनके गांव से स्कूल दूर होने के कारण वे केवल आठवीं तक पढ़ाई कर पाई थी। पढ़ाई करने की कोई उम्र नहीं होती, यही कारण है कि उन्होंने बच्चों के द्वारा प्रेरित किए जाने के बाद पहले कक्षा दसवीं की परीक्षा ओपन बोर्ड से देकर पास की है। तो वहीं अब वे कक्षा 12वीं की परीक्षा दे रही है।

[dgv_vimeo_video id=”841841133″]

[dgv_vimeo_video id=”841840453″]

हालांकि इस परीक्षा में उनका एक पेपर छूट गया है। वही नियमानुसार आगामी दिनों में वह पेपर देकर इस परीक्षा को पास कर लेंगी। उन्होंने शिक्षा को लेकर कहा कि शिक्षा बहुत आवश्यक है। इसलिए वह पढ़ाई करना चाहती हैं। हालांकि विधायकी के दौरान उन्हें कोई तकलीफ नहीं आई। लेकिन शिक्षा प्राप्त करना अच्छा है इसलिए भी वे परीक्षा दे रही हैं। वहीं परीक्षा केंद्र प्रभारी का कहना है कि जिस तरह से परीक्षा संचालित की जाती है उसी तरह से विधायक के द्वारा फॉर्म भरा गया और अब परीक्षा दे रही है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”841836230″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews