Damoh News : हथियार लहरा रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

Damoh News : हथियार लहरा रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

Damoh Crime News : दमोह कोतवाली पुलिस के द्वारा एक वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल दमोह कोतवाली थाना अंतर्गत दो युवक दहशतगर्दी करते हुए हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के द्वारा कार्यवाही करके दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से दो हथियार भी बरामद किए गए। वहीं पुलिस के द्वारा इन पर कार्रवाई की गई है।

यह है पूरी घटना

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना अंतर्गत रहने वाले केशव पाराशर और राजा रैकवार अपने क्षेत्र में चाकू और तलवार लहरा कर दहशत फैला रहे थे। जिसके वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा बनाए जाने के बाद उन्हें वायरल किया गया। वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद तत्काल ही कोतवाली थाना पुलिस के द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा विधि संगत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। इस मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी ने जानकारी दी।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”791207645″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews